लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह ने केंद्र सरकार की मदद से भारत छोड़ा: राउत ने लगाया आरोप

By भाषा | Updated: November 2, 2021 14:17 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी परमबीर सिंह फरार नहीं हैं, बल्कि उन्हें देश से बाहर निकाला गया है और वह केंद्र की मदद के बिना ऐसा नहीं कर सकते थे।

राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने सिंह के आरोपों पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया और यह ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण तथा अनैतिक’’ है। देशमुख की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता में है।

परमबीर सिंह महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज वसूली के कुछ मामलों समेत कई मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं। हाल में मुंबई और पड़ोसी ठाणे में वसूली के अलग-अलग मामलों में उनके खिलाफ दो गैर-जमानती वारंट जारी किए गए।

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक एसयूवी मिली थी जिसमें विस्फोटक थे और मामले में सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। सिंह ने बाद में महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

हाल में महाराष्ट्र सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि उसे नहीं मालूम कि सिंह कहां है।

राउत ने मंगलवार को कहा, ‘‘जब पुलिस महानिदेशक पद के समान पद का कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो वह केंद्र सरकार के सहयोग के बिना ऐसा नहीं कर सकता। वह फरार नहीं हुए हैं, बल्कि उन्हें देश से बाहर निकाला गया है। उनके आरोपों पर केंद्रीय एजेंसियों ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि उनकी गिरफ्तारी अनैतिक है।’’

शिवसेना नेता ने कहा कि आरोपों के आधार पर जांच की गयी लेकिन देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने जांच के पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एमवीए (महाविकास अघाडी) सरकार के प्रमुख नेताओं को परेशान करने, उन्हें बदनाम करने और उन पर कीचड़ उछालने की पूर्व नियोजित रणनीति है।’’

ईडी ने धन शोधन के एक मामले में देशमुख को 12 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। धन शोधन का यह मामला महाराष्ट्र पुलिस प्रतिष्ठान में कथित वसूली गिरोह से जुड़ा है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एमवीए सरकार ने परमबीर सिंह को फरार होने में मदद की होगी और हो सकता है कि वह ‘‘उनके लिए किसी पश्चिमी देश में राजनीतिक शरण हासिल करने की जमीन तैयार कर रही हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह