लाइव न्यूज़ :

परम बीर सिंह ने साइबर विशेषज्ञों से रिपोर्ट में बदलाव करने को कहा था:आरोपपत्र

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:17 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर एक साइबर विशेषज्ञ ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बताया है कि मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने उनसे एक टेलीग्राम चैनल की रिपोर्ट में बदलाव करने के लिए कहा था। इस चैनल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक सामग्री से लदी एसयूवी खड़ी करने की जिम्मेदारी ली थी।

विशेषज्ञ ने अपने बयान में कहा है कि सिंह ने उन्हें इस काम के लिए पांच लाख रुपये भी दिए थे। विशेषज्ञ का यह बयान, पिछले सप्ताह एनआईए द्वारा यहां एक अदालत में दाखिल आरोपपत्र का हिस्सा है।

मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटक सामग्री लदी एसयूवी बरामद होने के बाद 'जैश-उल-हिंद' नामक संगठन ने सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर इसकी जिम्मेदारी ली थी।

विशेषज्ञ के बयान के मुताबिक, वह लगभग उसी समय सिंह से मिले और सिंह को बताया कि उन्होंने जनवरी 2021 में इजराइल के दूतावास के बाहर हुए विस्फोट की जांच में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की मदद की थी।

विशेषज्ञ ने एनआईए से कहा कि उन्होंने सिंह को बताया था कि जिस टेलीग्राम चैनल पर जैश-उल हिंद नामक संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी, उससे जुड़ा मोबाइल नंबर दिल्ली की तिहाड़ जेल के अंदर इस्तेमाल होने का पता चला था। विशेषज्ञ ने एनआईए को बताया कि सिंह ने उनसे उनके लिए भी इसी तरह की रिपोर्ट लिखने को कहा था और विशेषज्ञ ने इसे आयुक्त कार्यालय के अंदर बैठकर लिखा था।

बयान में कहा गया कि रिपोर्ट पर सरसरी नजर डालने के बाद परम बीर सिंह ने विशेषज्ञ से कई बदलाव करवाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू