लाइव न्यूज़ :

पराग अग्रवाल : सिलिकॉन वैली में भारतीयों का दबदबा बढ़ाने वाला एक और नाम

By भाषा | Updated: December 5, 2021 11:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दुनिया की सबसे प्रभावशाली सिलिकॉन वैली कंपनियों के शीर्ष पदों पर भारतीयों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। अपने देश में हर क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद बेहतर अवसर की तलाश में अमेरिका जाने वाले भारतीय समुदाय की आबादी भले ही वहां की कुल आबादी का एक प्रतिशत हो, लेकिन अपनी मेहनत, प्रतिभा, अनुभव, और काम के प्रति समर्पण के दम पर वे दुनियाभर के पेशेवरों पर भारी पड़ते हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त में नया नाम पराग अग्रवाल का है, जिन्हें ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

कौन जानता था कि राजस्थान के अजमेर की धान मंडी में रहनेवाले परिवार का बेटा एक दिन धन के भंडार का मालिक होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पराग को दस लाख डॉलर का सालाना वेतन मिलेगा और ‘‘फाइव फिगर’’ के वेतन से संतोष करने वाला एक आम भारतीय जब इस रकम को रुपये में तब्दील करेगा तो उसमें इतने जीरो होंगे कि गिनना मुश्किल होगा।

पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को राजस्थान के अजमेर शहर के सरकारी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हुआ था। उनके पिता रामगोपाल अग्रवाल नौकरी के सिलसिले में मुंबई चले गए। पराग ने अटामिक एनर्जी स्कूल नं-4 से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 2000 में जेईई परीक्षा में देशभर में 77वां स्थान हासिल किया और वर्ष 2005 में आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कप्यूटर साइंस में पीएचडी करने अमेरिका चले गए।

वह पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2011 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर ट्विटर से जुड़े और साल दर साल सफलता की नयी इबारत लिखते रहे। उनकी प्रतिभा और काम के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें 2017 में कंपनी का सीटीओ अर्थात मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बनाया गया और चार साल बाद वह जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद कंपनी के सीईओ अर्थात मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाए गए।

पराग सहित भारत में जन्मे सिलिकॉन वैली के सीईओ 40 लाख की आबादी वाले अल्पसंख्यक भारतीय समुदाय का हिस्सा हैं, जो अमेरिका के सबसे धनी और सबसे ज्यादा पढ़े लिखे समुदायों में शुमार किए जाते हैं। गिनती की बात करें तो इनमें से लगभग 10 लाख वैज्ञानिक और इंजीनियर हैं और अमेरिका सरकार विदेशियों को अपने देश में काम का अधिकार देने के लिए जो वर्क परमिट जारी करती है, उनमें से 70 प्रतिशत भारतीयों के पास हैं।

पराग की सफलता की यह कहानी कहने को भले एक दशक का सफर हो, लेकिन इसने पराग को सत्या नाडेला, सुंदर पिचाई और शांतनु नारायण जैसे दर्जन भर भारतीय पेशेवर दिग्गजों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए