लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के गांव में व्यक्ति को निर्वस्त्र कर परेड निकाली

By भाषा | Updated: December 28, 2020 13:48 IST

Open in App

कोटा, 28 दिसंबर राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 28 वर्षीय शख्स को पीटा गया, जूतों की माला पहनाई गई तथा निर्वस्त्र करके परेड निकाली गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि राकेश राठौड़ की शिकायत पर आठ लोगों को जानबूझकर चोट पहुंचाने, मानहानि और गलत तरीके से रोकने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

खानपुर के क्षेत्राधिकारी राजीव परिहार ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ घर में अनाधिकार प्रवेश और यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के जनजातीय समुदाय से होने की वजह से उसके खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति ने राठौड़ और अपनी पत्नी को शनिवार शाम को अपने घर में पकड़ लिया था लेकिन उसने कड़ी चेतावनी के बाद उसे जाने दिया।

परिहार ने बताया कि एक दिन बाद महिला के पति के दोस्तों ने राठौड़ को फोन करके बुलाया और फिर उसे पीटा, जूतों की माला पहनाई और बाघेर गांव में निर्वस्त्र करके उसकी परेड निकाली।

इस मामले में परिहार ही जांच अधिकारी हैं।

पुलिस ने बताया कि राठौड़ मनरेगा की एक परियाजना में सुपरवाइजर है जबकि महिला राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करती है।

परिहार ने बताया कि घटना के बाद नौ में से आठ आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति फरार है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने सरोला थाने में शिकायतें दर्ज कराई हैं।

परिहार ने बताया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

परिहार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि राठौड़ ने हाल में महिला को एक फोन भेंट किया था और शक है कि उनके बीच प्रेम प्रसंग हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं