लाइव न्यूज़ :

एलएनजेपी में ओमीक्रोन के मरीजों को पैरासीटामोल और मल्टी-विटामिन की गोलियां दी गयीं: चिकित्सक

By भाषा | Updated: December 24, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी)में इलाज करवा रहे ओमीक्रोन के मरीजों को अब तक केवल पैरासिटामोल और मल्टी विटामिन की गोलियां दी गयी हैं। अस्पताल के चिकित्सकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार के सबसे बड़े एलएनजेपी अस्पताल में अब तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित 40 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। उनमें से 19 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है।

एलएनजेपी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित करीब 90 प्रतिशत मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। शेष मरीजों में गला दर्द, हल्का बुखार और शरीर में दर्द होने जैसे मामूली लक्षण सामने आए हैं।

चिकित्सक ने कहा, ‘‘ओमीक्रोन के इन मरीजों के उपचार में केवल मल्टी-विटामिन और पैरासिटामोल की गोलियों का ही इस्तेमाल किया गया। हमने उन्हें कोई अन्य दवा देने की आवश्यकता महसूस नहीं की।’’

चिकित्सक ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए अधिकतर मरीज विदेश से लौटे हैं। उनमें से ज्यादातर मरीजों ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके थे जबकि तीन-चौथाई मरीजों ने टीके की बूस्टर खुराक भी ले चुके थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अब तक ओमीक्रोन के 67 मामले दर्ज किए गए हैं। उनमें से 23 मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं