निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव ने की नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2024 16:42 IST2024-06-06T16:42:06+5:302024-06-06T16:42:16+5:30

राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि उनकी नजर में एनडीए के लिए नितिन गडकरी से अच्छा कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं हो सकता। यह देश नफरत नहीं चाहता। यह देश काम चाहता है। यह देश नीतिगत बात चाहता है।

Pappu Yadav, who won the election as an independent candidate, demanded that Nitin Gadkari be made the Prime Minister | निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव ने की नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग

निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव ने की नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग

पटना: बिहार में पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनकी नजर में एनडीए के लिए नितिन गडकरी से अच्छा कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं हो सकता। यह देश नफरत नहीं चाहता। यह देश काम चाहता है। यह देश नीतिगत बात चाहता है। समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा के बारे में सबको पता है।

उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस को यूपी जैसा सम्मान नहीं मिला। यूपी में 17 सीटों कांग्रेस लड़ी और अखिलेश यादव के साथ एक पारिवारिक रिश्ते जैसे काम हुआ। प्रियंका गांधी ने काफी मेहनत की। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में मात्र नौ सीट लेकर सब कुछ दे दिया। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं हम गठबंधन धर्म निभाएंगे। 

अरविंद केजरीवाल के साथ गठबंधन धर्म निभाएंगे। राजद की ओर से साइड लाइन किए जाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि पप्पू यादव को भगवान भी साइड लाइन नहीं कर सकता। वह फालतू की चीजों में नहीं रहते। वह किसी की परवाह नहीं करते। रही बात लालू यादव के साथ रिश्ते की तो उनके साथ उनका रिश्ता पिता जैसा है।

Web Title: Pappu Yadav, who won the election as an independent candidate, demanded that Nitin Gadkari be made the Prime Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे