लाइव न्यूज़ :

परिचय क्या है? लालू यादव का बेटा है, बस ना, आज लालू यादव का नाम हट जाए, साया हट जाए, कुत्ता पूछ ले ना, पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, देखिए वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2025 15:50 IST

सियासी गलियारों में चर्चा है कि तेजस्वी यादव से अदावत के कारण इन दोनों नेताओं को ट्रक पर एंट्री नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देघटनाक्रम को लेकर सत्तापक्ष पप्पू यादव पर तंज कस रहा है।पूर्णिया सांसद के समर्थक भी इसे अपने नेता का अपमान रहे हैं। इसका परिचय क्या है? लालू यादव का बेटा है, बस ना।

पटनाः बिहार बंद के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ट्रक में चढ़ने से रोक दिया गया, जबकि कांग्रेस और राजद के कई नेताओं को जगह मिल गई। इसको लेकर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा और जदयू सहित समूचा एनडीए इसे महागठबंधन की आंतरिक कलह बता रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि तेजस्वी यादव से अदावत के कारण इन दोनों नेताओं को ट्रक पर एंट्री नहीं मिली। इस घटनाक्रम को लेकर सत्तापक्ष पप्पू यादव पर तंज कस रहा है।

वहीं, पूर्णिया सांसद के समर्थक भी इसे अपने नेता का अपमान रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का एक बयान बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्णिया सांसद तेजस्वी यादव पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वायरल वीडियो में पप्पू यादव कह रहे हैं कि 'इसका परिचय क्या है? लालू यादव का बेटा है, बस ना।'

उन्होंने कहा कि 'आज लालू यादव का नाम हट जाए, साया हट जाए, कुत्ता पूछ ले ना।' पप्पू यादव ने कहा 'मुखिया चुनाव जीतेंगे। लालू यादव के बेटे का नाम हट जाएगा तो।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि धक्का खाने के बाद पप्पू यादव को अक्ल आ गई है।

वहीं एक निजी चैनल से बातचीत में भी पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुझे रोकने वाले कौन होते हैं। जब हम विधायक बने थे तब तेजस्वी पैदा भी नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए कोई अपमान-सम्मान की बात नहीं है। कोरोना में हमने लोगों की मदद कि लेकिन हमको वोट नहीं मिला।

मेरा नाम नहीं था, इसलिए भी मुझे चढ़ने नहीं दिया गया होगा। हम गरीबों के दिल में रहते हैं। देश हमको हीरो मानता है। हम बहुत प्रेम करते हैं गरीबों से। हम सात बार से सांसद हैं। वहीं अब बिहार कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा है। बिहार कांग्रेस की ओर से पप्पू यादव के अपमान पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी गई,

लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी का एक वीडियो शेयर करके पलटवार जरूर किया गया। बिहार कांग्रेस के एक्स हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में पीएम मोदी अपनी कार में बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पैदल चल रहे हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि पहले योगी जी से तो पूछो? कैप्शन में आगे लिखा है कि जब पीएम मोदी की गाड़ी में उन्हें बैठने नहीं दिया गया, तब “प्राइड ऑफ भाजपा” की आंखें झुकी थीं या दिल टूटा था? लोग इस वीडियो पर भी कांग्रेस पार्टी को ही ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मतलब अपना नकारापन छिपाने के लिये इस हरकत को जस्टिफाई कर रहे हो।

कन्हैया और पप्पू यादव के साथ जो घटना घटी गई है, उसमें बिहार कांग्रेस का पूरा हाथ है और ये लोग हकीकत में राजद के पिट्ठू बने हुये हैं। बता दें कि बुधवार को बिहार बंद के दौरान पटना में पप्पू यादव भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे थे। महागठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने आयकर गोलंबर से शुरू हुए मार्च में हिस्सा लिया था।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। राहुल और तेजस्वी ने एक ओपन ट्रक में सवार होकर मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान पप्पू यादव ने ट्रक में चढ़ने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने हाथ दिखाकर उन्हें रोक दिया। पप्पू यादव के साथ-साथ कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी ट्रक में नहीं चढ़ने दिया गया।

टॅग्स :तेजस्वी यादवपप्पू यादवबिहारपटनाराहुल गांधीकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी