लाइव न्यूज़ :

50 एम्बुलेंस को खड़ी रखने पर घिरे बीजेपी सांसद, पूर्व सांसद पप्पू यादव ने वीडियो शेयर कर लगाए कई गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2021 21:42 IST

इस मामले में अब पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने एक पत्र जारी करते हुए बिहार के डीजीपी से राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी की मांग कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण में शुक्रवार को पप्पू यादव ने छुपाकर रखे गए एम्बुलेंस का खुलासा किया था। वहीं भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि ये सभी एम्बुलेंस ड्राइवर की कमी के कारण यहां पर है।

बिहार के सारण से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी के दफ्तर के कैंपस में दो दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस छिपाकर रखे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से वह विवाद में आ गये हैं। शुक्रवार को जाप प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने उनके सारण स्थित कार्यालय पर छापा मारा था। जहां करीब 45 एम्बुलेंस कपडे से ढंकी रखी गई थी। सांसद फंड से खरीदी गयी एम्बुलेंस कबाड़ बन गई थी। 

इस बीच एक और तस्वीर सामने आई है। जहां राजीव प्रताप रूडी की दी हुई एम्बुलेंस से बालू ढोया जा रहा है। पप्पू यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक एम्बुलेंस से बालू ढोते हुए देखा जा रहा है। इस एम्बुलेंस पर सांसद राजीव प्रताप रुडी का नाम लिखा हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा है, 'एम्बुलेंस का राजीव प्रताप रूडी जी बालू ढोने में बहुत बेहतरीन उपयोग कर रहे थे। इसके लिए उनके पास ड्राइवर भी उपलब्ध था, लेकिन बीमारों की मदद के लिए एम्बुलेंस चलाने के लिए ड्राइवर नहीं था।' 

तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है की एम्बुलेंस पर कुछ लोग बालू ढो रहे हैं। एक शख्स वहीं खडा होकर एम्बुलेंस पर बालू लोड करा रहा है। जबकि एम्बुलेंस पर सांसद का ही नाम लिखा है। पप्पू यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सांसद राजीव प्रताप को भी टैग किया है। वही राजद दरभंगा ने ट्वीट करके लिखा कि "जनता एम्बुलेंस के अभाव में दम तोड रही, यहां एम्बुलेंस में बालू ढोया जा रहा" राजद दरभंगा के इस ट्वीट को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रिट्वीट किया है। 

वहीं,   पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने कहा है कि अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे कोर्ट तक जायेंगे। पत्र में लिखा गया है कि भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के ठिकानों से छिपा कर रखे गए दर्जनों एम्बुलेंस बरामद किये गए हैं। कोरोना महामारी से समूचे भारतवर्ष को श्मशान बना डाला है। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि द्वारा एक एम्बुलेंस छिपा कर रखना “नरसंहार” के बराबर है। 

राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत तुरंत मामला दर्ज किया जाये। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि राजीव प्रताप रूडी एक केंद्रीय मंत्री के रूप में 1 जनवरी 2004 को गोवा के होटल ताज में नई ईयर पार्टी की और बिना बिल चुकाए ही भाग खडा हुए। बाद में पोल खुलने पर बिल चुकाया। साथ ही मांग की कि महामारी अधिनियम के तहत राजीव प्रताप रूडी पर मुकदमा दर्ज की जाये अन्यथा वे अदालत जायेंगे।  

टॅग्स :पप्पू यादववायरल वीडियोबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह