लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव को बीरपुर उपकारा से इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:06 IST

Open in App

सुपौल, 13 मई जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को इलाज के लिए बृहस्पतिवार को दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल(डीएमसीएच)भेजा गया। उन्हें 32 साल पुराने अपहरण एक मामले में 11 मई को गिरफ्तार कर सुपौल जिला के बीरपुर उपकारा में रखा गया था।

जिलाधिकारी महेंन्द्र कुमार ने बताया कि पप्पू यादव की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए बुधवार को उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडीकल टीम गठित की गई थी।

उन्होंने बताया कि टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि पप्पू यादव को इलाज के लिए उच्च उपचार केंद्र में भेजने की आवश्यकता है जिसके आधार पर उनको बीरपुर उप कारा से डीएमसीएच भेजा गया है।

पुलिस आधीक्षक मनोज कुमार ने बताया पूर्व सांसद को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ डीएमसीएच भेजा गया है।

गौरतलब है कि बिहार के एक भाजपा नेता के सांसद निधि से खरीदे गए दर्जनों एंबुलेंस के कोरोना महामारी के बावजूद इस्तेमाल नहीं किए जाने को उजागर कर हाल ही में सुर्खियों में आए यादव को पटना पुलिस ने पिछले मंगलवार को उनके पटना स्थित आवास से लॉकडाउन नियमों के उल्लघंन के आरोप में हिरासत में लिया था।

बाद में मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में वर्ष 1989 में दर्ज मामले में फरार रहने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर मधेपुरा पुलिस को सौंप दिया गया था।

मंगलवार की देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत द्वारा इस मामले की सुनवाई की गई। अदालत ने पप्पू यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुपौल जिले के बीरपुर में बने पृथकवास उपकारा में भेज दिया था।

गिरफ्तारी के बाद ही पप्पू यादव अपनी बामारियों का हवाला देते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर चले गए थे। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बुधवार शाम को उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र