लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव को बीरपुर उपकारा से इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:48 IST

Open in App

सुपौल/दरभंगा, 13 मई जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इलाज के लिए बृहस्पतिवार को दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (डीएमसीएच) भेजा गया । उन्हें 32 साल पुराने अपहरण एक मामले में 11 मई को गिरफ्तार किया गया था और सुपौल जिले के बीरपुर उपकारा में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

जिलाधिकारी महेंन्द्र कुमार ने बताया कि पप्पू यादव की स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए बुधवार को उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टीम गठित की गई थी। टीम की रिपोर्ट में कहा गया है कि पप्पू यादव को इलाज के लिए उच्च उपचार केंद्र में भेजने की आवश्यकता है जिसके आधार पर उनको बीरपुर उप कारा से डीएमसीएच भेजा गया है।

पुलिस आधीक्षक मनोज कुमार ने बताया पूर्व सांसद को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ डीएमसीएच भेजा गया है।

गौरतलब है कि बिहार के एक भाजपा सांसद निधि से खरीदे गए दर्जनों एंबुलेंस के कोरोना महामारी के बावजूद इस्तेमाल नहीं किए जाने को उजागर कर हाल ही में सुर्खियों में आए पप्पू यादव को पटना पुलिस ने पिछले मंगलवार को उनके पटना स्थित आवास से लॉकडाउन नियमों के उल्लघंन के आरोप में हिरासत में लिया था। बाद में मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में वर्ष 1989 में दर्ज एक मामले में फरार रहने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करके मधेपुरा पुलिस को सौंप दिया गया था।

मंगलवार की देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत द्वारा इस इस मामले की सुनवाई के बाद पप्पू यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुपौल जिले के बीरपुर में बने क्वारंटाईन उपकारा में भेज दिया गया था।

गिरफ्तारी के बाद ही पप्पू यादव अपनी बामारियों का हवाला देते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गये थे और प्रशासनिक पहल पर बुधवार की संध्या उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी।

वीरपुर से भारी सुरक्षा के बीच डीएमसीएच पहूंचे पप्पू यादव को व्हील चेयर के सहारे अस्पताल के अंदर ले जाया गया जहां पहले से तैनात चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और तत्काल उन्हें अस्पताल के मेडिसिन विभाग के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया ।

दरभंगा पहुंचने पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनके किडनी में और पीठ में भी दर्द है तथा उन्होंने कुछ दिन पहले ही गॉल ब्लडर का ऑपरेशन करवाए थे।

उन्होंने कहा कि जिस मामले में उन्हें गिराफ्तार किया गया वह सही नहीं है। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि कोरोना वायरस काल में वे इन्हें लोगों की सेवा करने दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग