लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने कहा, "हिमाचल में कांग्रेस साठ, भाजपा आठ, हो गई साफ"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 7, 2022 16:13 IST

पप्पू यादव ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है और चुनाव के बाद कांग्रेस वहां पर सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की खुलकर लामंबदी कर रहे पप्पू यादव ने हिमाचल में कांग्रेस के जीत की भविष्यवाणी की पप्पू यदव के अनुसार हिमाचल की सत्ता पर काबिज भाजपा का इस बार सूपड़ा साफ होने जाएगापप्पू यादव न जाने किस गणित से सूबे की 68 में से 60 सीटें कांग्रेस को और शेष 8 सीटें भाजपा को दे रहे हैं

पटना: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की खुलकर लामंबदी कर रहे जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है। भाजपा के प्रबल विरोधी पप्पू यादव ट्विटर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल 68 सीटों का ब्योरा पेश करते हुए न जाने किस गणित से कांग्रेस को 60 सीटें दे रहे हैं और मौजूदा समय में हिमाचल की सत्ता पर काबिज भाजपा की झोली में उन्हें महज 8 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

गुजरात के मोरबी हादसे के बाद से भाजपा के प्रति काफी तल्खी दिखा रहे पप्पू यादव ने हिमाचल चुनाव के बारे में ट्वीट करते हुए कहा, "हिमाचल से भाजपा साफ़, कांग्रेस साठ भाजपा आठ।"

बीते रविवार को बिहार में दो सीटों पर जारी हुए उपचुनाव के नतीजों पर निराशा जाहिर करने वाले पप्पू यादव द्वारा आज कांग्रेस की शान में पढ़े गये इस लंबे कसीदे के बाद अब बात करते हैं हिमाचल प्रदेश विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर। लेकिन उससे पहले यह जानना दिलचस्प होगा कि पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्सभा की सांसद है। पूर्व में रंजीता रंजन सुपौल से कांग्रेस के टिकट पर ही लोकसभा की सांसद रह चुकी है।

खैर, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। जिसमें 48 सामान्य वर्ग के लिए, 17 अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए विधानसभा पर कब्जा किया था। जिसमें भाजपा ने 44 सीटों पर कमल खिलाया था, जबकि 21 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। उसके अलावा सूबे में एक सीट पर सीपीआई (एम) और दो सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया था।

वहीं, अगर वोट शेयर के लिहाज से देखें तो साल 2017 के चुनाव में भाजपा को 48.79 फीसदी जनता ने वोट दिया था, जबकि, 41.68 फीसदी वोट कांग्रेस को मिले थे। वहीं सीपीआई (एम) को 1.47 फीसदी वोट और निर्दलीय तथा अन्य के खाते में 6.34 फीसदी वोट गये थे।

इस विधानसभा चुनाव में करीब 55 लाख मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार सूबे में सामान्य मतदाताओं की संख्या 55,07,261 हैं, जिनमें 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 किन्नर मतदाता हैं। कुल मिलाकर एक चरण में संपन्न होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

टॅग्स :पप्पू यादवहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल