लाइव न्यूज़ :

बिहार के अस्पतालों की स्थिती है भयावह, अस्पताल में पड़ी हैं लाशें, पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बयां किया हालात

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2021 21:27 IST

पप्पू यादव ने बताया कि पटना के एनएमसीएच मे ये कई लाशें केवल तीन वार्ड में कल से पड़ी हुई है। आप जरूर गिनती कर लें।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल प्रशासन इतनी लापरवाह है 24 घंटे तक मृतक के परिजनों को बॉडी दी नहीं जाती। खुद से कोई ले जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में क्या करें लोग?

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आज पटना स्थिति कोविड डेडिकेटेड अस्पताल एनएमसीएच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि वार्डों में मरीजों की डेड बॉडी बेड पर ही पडा हुआ है। उनके द्वारा पूछने पर पता चला कि 24 घंटे से लाश ऐसे ही जिंदा मरीजों के बीच पड़ी हुई है। 

एक वार्ड में पांच छः मरीजों की डेड बॉडी पड़ा हुआ है। कोई पूछने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एनएमसीएच को डॉक्टर नहीं वार्ड बॉय चला रहे हैं। यंहा कोई सुनने को तैयार नहीं है। मरीज के परिजनों को 24 घण्टे बाद डेड बॉडी दिया जा रहा है। सबकुछ भगवान भरोसे है यंहा पर। पूर्व सांसद ने कहा कि एनएमसीएच अस्पताल सबकी जान लेगा। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या एनएमसीएच ने नहीं सुधरने और सबकी जान लेने की कसम खाई है? 

क्या नीतीश कुमार एनएमसीएच को कब्रगाह बनाने पर तुले है? यह सवाल उठाया है जाप प्रमुख पिछले कई दिनो से लगातार एनएमसीएच जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके बाद पप्पू यादव ने इस कोविड अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बिहार में अस्पतालों की कुव्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बिहार की जनता ऑक्सीजन के अभाव में सड़क से लेकर अस्पताल तक मर रही है। 

स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत अपने आप को सरकारी कोठी में कैद कर लिया है। बिहार का स्वास्थ्य सचिव घर से नहीं निकलता है। अस्पतालों में दवा, बेड और ऑक्सीजन नहीं है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ हैं। निजी अस्पताल वाले लूट मचाए हुए हैं। इस लूट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इलाज पर नहीं है बल्कि इसका पूरा ध्यान मौत के आकडे छुपाने पर है। उन्होंने कहा कि अभी हमने हेल्थ मैनेजर से बात कर इन लाशों को वार्ड से बाहर निकालने का आग्रह किया है। बता दें कि राजधानी पटना में एनएमसीएच इकलौत पूर्ण कोविड अस्पताल है, राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज यहीं पर भर्ती किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी यहां पर व्यवस्था में सुधार को लेकर न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही राज्य सरकार की तरफ से कोई उचित इंतजाम कर सकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनापप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव अरोरा के 6 गेंद पर 20 रन, 16 गेंद और 37 रन?, सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने उड़ाया गर्दा, अभ्यास मैच में चौके-छक्के की बारिश, वीडियो

भारतसांसद पप्पू यादव के बिहार के सीमांचल इलाके और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने वाले बयान पर गरमायी सियासत

भारतBihar: नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन? पप्पू यादव ने की इस कैंडिडेट की मांग

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतराजनीति कायर,  सटीक जानकारी है, तो वे डर क्यों रहे हैं?, नीरज कुमार ने सांसद पप्पू यादव पर किया हमला

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए