लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव ने पटना हाईकोर्ट को लिखकर कहा- भविष्य में नहीं मचाएंगे उत्पात, तब मिली अग्रिम जमानत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2019 18:06 IST

21 दिसंबर को पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने गर्दनीबाग में प्रदर्शन करते हुए जमकर उत्पात मचाया था. उनकी पत्थरबाजी से एक पुलिस दरोगा को सिर में गंभीर चोटें आई थीं.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव को आज पटना हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत इस शर्त पर मिली की वह भविष्य में सड़क जाम व हंगामा नही करेंगे. उन्होंने कोर्ट को यह भरोसा दिलाया है कि वे अब कभी भी उत्पात नहीं करेंगे.

पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव को आज पटना हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत इस शर्त पर मिली की वह भविष्य में सड़क जाम व हंगामा नही करेंगे. उन्होंने कोर्ट को यह भरोसा दिलाया है कि वे अब कभी भी उत्पात नहीं करेंगे. दरअसल, पप्पू यादव को सड़क जाम कर उत्पात मचाने के मामले में अग्रिम जमानत मिली है. 

उल्लेखनीय है कि मामला पिछले साल 21 दिसंबर का है. पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने गर्दनीबाग में प्रदर्शन करते हुए जमकर उत्पात मचाया था. उनकी पत्थरबाजी से एक पुलिस दरोगा को सिर में गंभीर चोटें आई थीं. इसके बाद पप्पू यादव समेत 25 नामजद अभियुक्तों और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था. 

इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पप्पू यादव ने पटना सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी, लेकिन वहां उनकी याचिका खारिज हो गई थी. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी. 

पटना हाइकोर्ट ने पप्पू यादव को कहा कि पहले वे कोर्ट में गुरुवार को शपथपत्र दें कि भविष्य में वे कभी सड़क जाम कर यातायात प्रभावित नहीं करेंगे, तभी उन्हें अग्रिम जमानत दी जाएगी. अंडरटेकिंग देने के लिये कोर्ट ने पप्पू यादव द्वारा दायर की गयी अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई गुरुवार के लिए टाल दी थी. 

इस मामले मामले पर गुरुवार को फिर सुनवाई हुई. न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की एकलपीठ ने पप्पू यादव द्वारा अंडरटेकिंग दिए जाने के बाद ही उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर विचार किया और उन्हें अग्रीम जमानत दे दी. लेकिन, शर्त यह है वह भविष्य में उत्पात नहीं मचाएंगे.

टॅग्स :पप्पू यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया