लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव के बिगड़े बोल, कहा- अगर योगी आदित्यनाथ और वह एक ही राज्य में जन्म लेते तो मैं उनके सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2020 20:38 IST

पप्पू यादव ने कहा कि समस्तीपुर के जिलाधिकारी और प्रशासन द्वारा सत्याग्रह करने वाले लोगों को धमकी दी जा रही है साथ ही साथ ही उन्होंने कहा कहा कि आज जेएनयू जामिया जैसे मंदिरों पर हमला किया जा रहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ और पप्पू यादव एक ही राज्य में जन्म लिए होते तो मैं उनके सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता.

पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ और पप्पू यादव एक ही राज्य में जन्म लिए होते तो मैं उनके सीने पर चढ़कर उनकी 32 हड्डियां तोड़ देता. इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ को पागल तक कह डाला. इसके बाद उन्होंने आजादी के नारे भी लगाए.

समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस देश में जब जुल्म बढ़ता है तो वो रुई की तरह उड़ जाता है. दरअसल, पप्पू यादव सरकारी बस पड़ाव में नागरिकता कानून एनआरसी के खिलाफ संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह को अपना समर्थन देने पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि इस देश में जब जुल्म ब़ढता है तो वो रुई की तरह उड़ जाता है. 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्याग्रह से बड़ा और आंदोलन क्या हो सकता है. पप्पू यादव ने कहा कि समस्तीपुर के जिलाधिकारी और प्रशासन द्वारा सत्याग्रह करने वाले लोगों को धमकी दी जा रही है साथ ही साथ ही उन्होंने कहा कहा कि आज जेएनयू जामिया जैसे मंदिरों पर हमला किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश चल रही है और जो देश को बांटने की राह पर चल रहे हैं उसे देशभक्त का जा रहा है. तेजस्वी यादव सहित पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए ट्वीट करने का वक्त होता है, लेकिन जब जेएनयू में हमले होते हैं उस पर ट्वीट करने का वक्त नहीं होता. 

पूर्व सांसद ने कहा कि एक जनवरी के बाद इन विपक्षियों द्वारा एक भी ट्वीट नहीं किया गया. पूरा देश डर के वातावरण में हो और विपक्ष घर में सोया हो व अपनी राजनीति में लगा हो यह मुल्क अब ये सब बर्दाश्त नहीं करेगा. इसके बाद पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला और कहा कि इस वक्त मेरी प्राथमिकता उत्तर प्रदेश को बचाना है, वहां के मंदिरों को बचाना है, वहां की बेटियों को बचाना है.

टॅग्स :पप्पू यादवयोगी आदित्यनाथबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया