लाइव न्यूज़ :

संकल्प रैली में गैरमौजूदगी को लेकर पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर ली चुटकी, पूछा-अब कहां का वीजा बनवा रहे हैं? 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2019 17:14 IST

रविवार को एनडीए ने पटना में संकल्प रैली का आयोजन किया था. इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान समेत एनडीए के सभी बड़े चेहरों ने शिरकत की थी.

Open in App

बिहार में एनडीए की संकल्प रैली को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. रैली से भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के गैरमौजूदगी को लेकर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और मधेपुरा से सासंद पप्पू यादव ने चुटकी ली है और पूछा है कि गिरिराज जी कथित देशद्रोही को पाकिस्तान भेजते रहे हैं. अब यह कहां का वीजा बनवा रहे हैं?

दरअसल, पप्पू यादव ने ये बात गिरिराज सिंह के उस बयान को लेकर कही है, जो उन्होंने संकल्प रैली में जाने को लेकर दिया था. गिरिराज ने कहा था कि जो संकल्प रैली में नहीं आएगा, वो देशद्रोही होगा. सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि देशद्रोही गिरिराज, ये मैं खुद नहीं कर रहा. ये गिरिराज का तय किया हुआ मानदंड है. संकल्प रैली में जो नहीं आया, वो देशद्रोही है. तब तो वही सबसे बड़के वाले देशद्रोही हैं न. कथित देशद्रोही को यह पाकिस्तान भेजते रहे हैं. अब ये कहां का वीजा बनवा रहे हैं? 

इससे पहले रैली में गैरमौजूदगी को लेकर गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया था और लिखा था '2 दिन पहले नवादा से पटना आने के क्रम में अस्वस्थ हो गया, इस कारण नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प रैली में शामिल न हो सका. विशाल रैली और प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन को टीवी पर देखा. देश के विकास के लिए और दुश्मनों के मंसूबो को तोड़ने के लिए जनता पुनः नमो को प्रधानमंत्री बनाएगी.' 

उल्लेखनीय है कि रविवार को एनडीए ने पटना में संकल्प रैली का आयोजन किया था. इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान समेत एनडीए के सभी बड़े चेहरों ने शिरकत की थी. लेकिन पटना के गांधी मैदान में एनडीए की संकल्प रैली के मंच से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नदारद रहे. बता दें कि संकल्प रैली के लिए गिरिराज ने जो बयान दिया था. उसके लिए वो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर ट्रोल किये जा रहे हैं. 

टॅग्स :पप्पू यादवगिरिराज सिंहएनडीए सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव अरोरा के 6 गेंद पर 20 रन, 16 गेंद और 37 रन?, सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने उड़ाया गर्दा, अभ्यास मैच में चौके-छक्के की बारिश, वीडियो

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतसांसद पप्पू यादव के बिहार के सीमांचल इलाके और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने वाले बयान पर गरमायी सियासत

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतBihar: नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन? पप्पू यादव ने की इस कैंडिडेट की मांग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं