लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार से पप्पू यादव की अपील- मुझे मारिए मत, मैं बेटे की तरह काम करुंगा..

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2021 21:28 IST

जेल में कैद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मैं बेटे की तरह काम करूंगा, इसलिए मुझे मत मारिए।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए वीरपुर जेल से दरभंगा के डीएमसीएच में शिफ्ट किया गया है।पिछले कुछ दिनों से पप्पू यादव की तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है। पूर्व सांसद ने नीतीश से कहा कि मैं बेटे की तरह काम करुंगा इसलिए मुझे मत मारिए।

जाप प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि मैं बेटे की तरह काम करुंगा, इसलिए मुझे मत मारिए। उन्होंने कहा कि मैं खुद डेढ महीने से कोरोना मरीजों को उठाते-उठाते थक गया हूं। नीतीश जी मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। मेरा आपसे आग्रह है कि आप मुझे काम करने दें। मैं हर आदमी तक खाना, दवाई और ऑक्सीजन पहुंचाऊंगा। हमारा सहयोग कीजिए, मारिए मत। मैं बेटे की तरह काम करूंगा।'

दरअसल, जेल में बन्द पप्पू यादव ने ट्वीट के माध्यम यह बातें कही है। अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा है कि 'मैं नीतीश कुमार से आग्रह करुंगा कि भाजपा या किसी अन्य के दबाव में न आएं। जनता की सेवा करें। मेरा अनुरोध है कि कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएं। किसानों के 12 हजार और मजदूरों के खाते में 6 हजार रुपये डाल दीजिए।' 

पप्पू यादव ने कहा कि किडनी और कमर में दर्द की वजह से वह चल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मेरे केस का कोई अता-पता नहीं है। इसके बावजूद मैं मंगलवार को 18 घंटे तक कुर्सी पर बैठा रहा। मेरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है। वहीं, पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। बिहार के शव को काशी बनारस में दाह संस्कार नहीं किए जाने के योगी सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा कि क्या ढोंगी योगी शव जलाने में वन नेशन नहीं रहा? अब लाश का भी आधार कार्ड चाहिए! बेशर्म! 

वहीं उत्तर प्रदेश में बिहार के शवों के दाह संस्कार पर रोक लगाए जाने के बाद आज कैमूर एसपी ने गाजीपुर एसपी से बात की। गाजीपुर एसपी ने बताया कि शव के दाह संस्कार पर कोई रोक नहीं है बल्कि गंगा में प्रवाहित करने पर रोक लगाई गई है। बिहार से जाने वाले शव को अब यूपी पुलिस नहीं रोकेगी। गाजीपुर जाने वाले कैमूर से सटे तीनों बॉर्डर पर अब यूपी पुलिस के साथ-साथ बिहार पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले 2 दिनों से शव के वापस लौटने की बात सामने आ रही थी।

टॅग्स :पप्पू यादवनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया