लाइव न्यूज़ :

पापोन ने नया गाना अपने माता-पिता को समर्पित किया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 15:37 IST

Open in App

गुवाहाटी, 13 जून अपने गायक पिता खगेन महंत की सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर बॉलीवुड गायक-संगीतकार पापोन ने ‘हाते हात धोरी’ शीर्षक से अपना नया असमी गाना रिलीज किया है।

अंगराग महंत जिन्हें पापोन के नाम से जाना जाता है, उन्होंने यह गाना अपने माता-पिता - खगेन महंत और अर्चना महंत को समर्पित किया है जो असमी के प्रसिद्ध लोक गायक थे।

पापोन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ जिस तरह का प्यार ‘हाते हात धोरी’ के राग, गीत और दृश्यों में है, उसकी चाह हम सबने की थी। मैंने यह गाना अपने माता-पिता को समर्पित किया है जिन्होंने साथ मिलकर 50 साल तक गाने गाए और संगीत को अपनी जिंदगी दी।”

‘हाते हात धोरी’ का मतलब एक- दूसरे का हाथ पकड़ना है। यह गीत मुकुंद सैकिया ने लिखा है और होपुन सैकिया ने इसे संगीत दिया है।

गायक के पिता का 12 जून 2014 को निधन हो गया था जबकि उनकी मां अर्चना महंत का पिछले साल 27 अगस्त को देहांत हुआ था।

वीडियो में असमी फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेता अरूणनाथ और ऑड्रे हातिबोर्गोहैन हैं जिन्होंने बुजुर्ग दंपति की प्रेम कहानी का चित्रण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल