लाइव न्यूज़ :

पनीरसेल्वम ने शशिकला को अन्नाद्रमुक में दोबारा शामिल करने पर विचार किए जाने के संकेत दिये

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:17 IST

Open in App

चेन्नई, 20 दिसंबर अन्नाद्रमुक समन्वयक ओ. पनीरसेल्वम ने सोमवार को संकेत दिये कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी रहीं वी.के. शशिकला को दोबारा पार्टी में शामिल किया जा सकता है। पनीरसेल्वम की टिप्पणी को उनके सहयोगी और पार्टी के संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी के लिए वी के शशिकला को पार्टी में वापस लेने पर विचार करने के लिए एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है

हालांकि, पलानीस्वामी खेमे के रुख पर जोर देते हुए अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार ने शशिकला की पार्टी में वापसी की किसी भी संभावना से इंकार किया। उन्होंने शशिकला को ''अस्वीकार्य'' और ''विफल'' ताकत करार दिया।

चेन्नई में क्रिसमस के एक कार्यक्रम के दौरान पनीरसेल्वम ने ईसा मसीह की सीख का हवाला देते हुए कहा कि यदि गलत करने वाला खुद में बदलाव लाता है और वापस आना चाहता है तो उसे स्वीकार करना नेतृत्व का गुण है। हालांकि, अन्नाद्रमुक नेता ने इस दौरान विशेष तौर पर किसी का नाम नहीं लिया। कार्यक्रम के दौरान पलानीस्वामी भी मंच पर मौजूद थे।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब दो सप्ताह पहले ही पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी को पार्टी के शीर्ष पदों पार्टी समन्वयक और संयुक्त समन्वयक चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो