लाइव न्यूज़ :

पन्ना प्रमुख भाजपा की ताकत हैं, उन्हें दिलों को जीतने के लिए तैनात किया जाए: राजनाथ

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पार्टी की नगर इकाई से कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें पूरी दिल्ली में तैनात किया जाए ताकि वे राष्ट्रीय राजधानी में भगवा दल को जीत दिला सकें।

भाजपा के चुनाव प्रबंधन तंत्र में अधिकतर मतदाताओं का सबसे पहले संपर्क पन्ना प्रमुखों से होता है।

दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी समिति की बैठक का उद्धाटन करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए पन्ना प्रमुखों को मदद करनी चाहिए।

सिंह ने दिल्ली के भाजपा नेताओं से कहा कि मोदी सरकार का सुशासन और विकास में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है... “ हमने जो वादे किए उसे हमेशा पूरा किया।”

उन्होंने कहा, “ पन्ना प्रमुखों को दिल्ली में तैनात किया जाना चाहिए। मेरे खयाल में यह सबसे अहम पद है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है.... मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह यहां भाजपा को जीत दिला सकते हैं।”

सिंह ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष से ज्यादा अहम हैं और उनका सम्मान होना चाहिए।

हाल में दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों के लिए हुए उपचुनाव में चार पर आम आदमी पार्टी ने और एक सीट कांग्रेस ने जीती। दिल्ली की तीनों निगमों के 2022 में होने वाले चुनाव से पहले इन उपचुनावों को ‘सेमी-फाइनल’ के तौर पर देखा जा रहा था।

दिल्ली में 272 वार्ड हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित