लाइव न्यूज़ :

छह बार लोकसभा के सदस्य रह चुके पंकज चौधरी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:52 IST

Open in App

लखनऊ, सात जुलाई केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए पंकज चौधरी छह बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।

चौधरी (56) उत्तर प्रदेश की महराजगंज सीट से 10वीं, 11वीं, 12वीं, 14वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए भाजपा के सांसद चुने जा चुके हैं।

वर्ष 1991 में उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता था। उसके बाद 1996 और 1998 में भी वह सांसद बने। हालांकि वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के अखिलेश सिंह के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। मगर 2004 के लोकसभा चुनाव में वह फिर सांसद बने।

वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा ने साल 2014 में उन्हें महाराजगंज सीट से ही अपना प्रत्याशी बनाया ,जिस पर उन्होंने जीत हासिल की। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वह छठी बार सांसद चुने गए।

वर्ष 1989 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले चौधरी शुरू में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद थे लेकिन जल्द ही वह उपमहापौर बन गए। चौधरी वर्ष 1990 में भाजपा कार्यसमिति के सदस्य बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो