लाइव न्यूज़ :

मीडिया की ओर से लाशों के ढेर दिखाने से आम लोगों में फैल रही महामारी की दहशत: विजयवर्गीय

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:12 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 20 अप्रैल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को कहा कि मीडिया द्वारा लाशों के ‘ढेर’ दिखाने से आम लोगों में कोविड-19 की दहशत फैल रही है और महामारी के मुश्किल दौर में ऐसी खबरें भी दिखाई जानी चाहिए जिनसे समाज में "सकारात्मक माहौल" बन सके।

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं मीडिया के लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप हर रोज कभी लाशों के ढेर, तो कभी तड़पते, चिल्लाते और मरते लोग दिखा रहे हैं। इससे आम लोगों में दहशत फैल रही है।"

उन्होंने कहा, "आप इतिहास उठाकर देख लीजिए, हर 100 साल में एक बार महामारी हमेशा आती है। ऐसे समय में आप (मीडिया) यह भी दिखाएं कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ किस तरह लगातार काम कर रहा है।"

भाजपा महासचिव ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण काल में कई गैर मेडिकल पेशेवर व स्वयंसेवी संगठन महामारी से पीड़ित जनता की सेवा कर रहे हैं और इन लोगों की खबरें भी दिखाई जानी चाहिए, "क्योंकि इस वक्त समाज में सकारात्मक माहौल बनाना बेहद जरूरी है।"

संक्रमितों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों, मेडिकल ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवा की कमी को लेकर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विपक्षी नेताओं द्वारा धरना देने के बारे में पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा कि महामारी के कठिन दौर में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया जाना चाहिए और राजनेताओं को आम लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में मध्यप्रदेश राज्य सरकार महामारी के हालात से निपटने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल