लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू की दहशत: दिल्ली में संजय झील, हस्तसाल सहित चार पार्क बंद किए गए

By भाषा | Updated: January 9, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रसिद्ध संजय झील तथा हस्तसाल पार्क सहित चार मनोरंजन पार्कों को बर्ड फ्लू की दहशत के बीच अधिकारियों ने शनिवार को बंद कर दिया क्योंकि पिछले कुछ दिनों में इन जगहों पर अनेक पक्षी मृत मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के लोकप्रिय हौज खास पार्क को बंद कर दिया गया है जो एक बड़ा जलाशय केंद्र है और वहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पिछले तीन दिन में दक्षिणी दिल्ली के जसोला में जिला पार्क में कम से कम 24 कौए मृत मिले हैं और प्रसिद्ध संजय झील में 10 बत्तखों की मौत हो गई है।

दिल्ली में करीब 800 पार्कों का स्वामित्व रखने वाले डीडीए ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और पार्कों को रोगाणुमुक्त किया जा रहा है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन चारों मनोरंजन पार्कों को बंद करने का परामर्श जारी किया गया है।

पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉक्टर राकेश सिंह ने कहा, ‘‘हमें द्वारका, मयूर विहार फेज-3 और हस्तसाल गांव में कौओं के मरने की सूचना मिली। हालांकि, अभी यह पता चलना बाकी है कि क्या इसका कारण बर्ड फ्लू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं