लाइव न्यूज़ :

गोवर्धन क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की खबर से दहशत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:49 IST

Open in App

मथुरा, 23 मई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने की खबर से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस एवं वन विभाग को जानकारी दिए जाने पर विभागीय टीम ने इलाके का दौरा किया और जानवर के पैरों के चिह्नों का संकलन कर इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है जिससे कि वास्तविकता का पता चल सके।

गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पूर्व अप्रैल माह में गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा के जमुनागता मोड़ पर तेंदुआ देखा गया था जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया था और फिर उपचार के बाद वन्य क्षेत्र में छोड़ दिया था।

पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम देवपुरा के जंगलों में तेंदुआ जैसा जानवर देखे जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद वन विभाग की टीम को भी बुला लिया गया।

उन्होंने कहा कि काफी समय तक खोजबीन के बाद तेंदुए का तो कोई पता नहीं चल सका, लेकिन उसके पैरों के निशान जरूर दिखाई दिए।

गोवर्धन के वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश परमार ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के जंगल में तेंदुए के घूमने की सूचना दी है।

परमार ने कहा कि उन्होंने कल शाम इस बारे में पुलिस व वन विभाग को सूचना दी थी। क्षेत्र में तेंदुए के पैरों के चिह्न मिले हैं जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पैरों के चिह्नों से ऐसा प्रतीत होता है कि वहां से तेंदुआ बरसाना क्षेत्र के गांव कमई की ओर निकल गया है।

अधिकारी ने कहा कि इस बारे में सही जानकारी फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगी कि संबंधित जानवर तेंदुआ ही है या कोई और। फिलहाल, ग्रामीणों से कहा गया है कि वे रात में अकेले बाहर न निकलें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे