लाइव न्यूज़ :

जम्मू में आतंकवाद रोधी अभ्यास से स्थानीय लोगों में दहशत

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:06 IST

Open in App

जम्मू, 24 नवंबर जम्मू के जानीपुर इलाके में मुख्य सड़क के पास एक इमारत में पुलिस के आतंकवाद रोधी अभ्यास से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई क्योंकि उन्होंने इसे गलती से सुरक्षा के लिए खतरा समझ लिया।

बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों और श्वान दस्ते के साथ पुलिस टीम को उस इमारत पर सुरक्षा अभ्यास कार्रवाई में लगाया गया, जिसके भूतल पर एक दुकान और पहली मंजिल पर एक बैंक की शाखा है।

सुरक्षा अभ्यास से अनभिज्ञ शाखा के प्रबंधक ने पुलिसकर्मियों को बमों के बारे में बात करते हुए सुना और मदद के लिए स्थानीय पुलिस थाने को फोन किया। जल्द ही इमारत में बम होने की अफवाह बैंक और दुकान के कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के बीच फैल गई, यहां तक ​​​​कि आतंकवाद रोधी अभ्यास का हिस्सा रहे पुलिस दल ने भी उन्हें बाहर निकाल दिया और इमारत को सील कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास के बाद इमारत को जनता के लिए खोल दिया गया। हालांकि, इमारत के करीब मुख्य सड़क पर पूरे समय आवाजाही होती रही। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में आतंकवाद रोधी अभ्यास एक नियमित अभ्यास है। अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘लोगों से अफवाह से बचने का अनुरोध किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?