मप्र में पेंगोलिन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 13:25 IST2021-09-07T13:25:15+5:302021-09-07T13:25:15+5:30

Pangolin recovered in MP, three accused arrested | मप्र में पेंगोलिन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

मप्र में पेंगोलिन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, सात सितंबर मध्यप्रदेश में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की जबलपुर एवं उत्तर सिवनी वन मण्डल ने संयुक्त कार्रवाई कर प्रदेश के सिवनी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अत्यंत दुर्लभ एक जीवित पेंगोलिन बरामद किया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर पिछले सप्ताह सिवनी में मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से जीवित अवस्था में अत्यन्त दुर्लभ वन्य प्राणी पेंगोलिन बरामद किया गया। कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी सिवनी जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है और इस अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाईल भी जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pangolin recovered in MP, three accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे