लाइव न्यूज़ :

पंडित राजन मिश्रा का कोविड-19 के चलते निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्रा का रविवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 समस्याओं के चलते निधन हो गया। उनके भतीजे ने यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मिश्रा के भतीजे अमित ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मिश्रा को आज दोपहर पहली बार और शाम के समय दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा। वह खयाल गायकी में अपने भाई साजन मिश्रा के साथ अग्रणी गायकों में शुमार थे।

अमित ने कहा, ''पंडित राजन मिश्रा जी का दिल्ली के सेंट स्टीफेन अस्पताल में शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 15-20 दिन पहले उन्होंने टीके की पहली खुराक ली थी। उन्हें दोपहर में पहली बार और फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे दूसरी बार दिल का दौर पड़ा।''

मिश्रा पद्म भूषण से सम्मानित थे। दोनों भाई बनारस घराने से संबंध रखते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

पद्म भूषण से सम्मानित पंडित राजन मिश्र कोविड-19 से संक्रमित थे। उनका आज राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो