लाइव न्यूज़ :

पंडित राजन मिश्र का कोविड-19 के चलते निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 समस्याओं के चलते निधन हो गया। उनके भतीजे ने यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मिश्र के भतीजे अमित ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मिश्र को आज दोपहर पहली बार और शाम के समय दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा। वह खयाल गायकी में अपने भाई साजन मिश्र के साथ अग्रणी गायकों में शुमार थे।

अमित ने कहा, ''पंडित राजन मिश्र जी का दिल्ली के सेंट स्टीफेन अस्पताल में शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 15-20 दिन पहले उन्होंने टीके की पहली खुराक ली थी। उन्हें दोपहर में पहली बार और फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा।''

मिश्र पद्म भूषण से सम्मानित थे। दोनों भाई बनारस घराने से संबंध रखते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

पद्म भूषण से सम्मानित पंडित राजन मिश्र कोविड-19 से संक्रमित थे। उनका आज राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे