लाइव न्यूज़ :

पंडित राजन मिश्र का कोविड-19 के चलते निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का रविवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 समस्याओं के चलते निधन हो गया। उनके भतीजे ने यह जानकारी दी। वह 70 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मिश्र के भतीजे अमित ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शास्त्रीय गायक को आज दोपहर पहली बार और शाम के समय दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा। वह खयाल गायकी में अपने भाई साजन मिश्र के साथ अग्रणी गायकों में शामिल थे।

अमित ने कहा, ''पंडित राजन मिश्र जी का दिल्ली के सेंट स्टीफेन अस्पताल में शाम करीब साढ़े छह बजे निधन हो गया। उन्हें कोविड-19 होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 15-20 दिन पहले उन्होंने टीके की पहली खुराक ली थी। उन्हें दोपहर में पहली बार और फिर शाम करीब साढ़े पांच बजे दूसरी बार दिल का दौर पड़ा।''

मिश्र पद्म भूषण से सम्मानित थे। दोनों भाई बनारस घराने से संबंध रखते हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

मिश्र के साथी संगीतकार और करीबी मित्र विश्व मोहन भट्ट ने पहली बार जानकारी दी थी कि मिश्र परिवार शहर में वेंटिलेटर के लिये संघर्ष कर रहा है।

भट्ट ने आज दिन में ट्वीट किया था, ''पद्म भूषण पंडित राजन मिश्र (शास्त्रीय गायक) को जल्द से जल्द वेंटिलेटर की जरूरत है। फिलहाल वह दिल्ली के तीस हजारी में स्थित सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती हैं। कृपया तत्काल उनकी मदद करें। ''

हालांकि मिश्र की तबीयत बिगड़ती गई और उन्हें किसी और अस्पताल में नहीं ले जाया जा सका।

भट्ट ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ''हैरान करने वाली अविश्वसनीय खबर...पंडित राजन मिश्र का कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से निधन... भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिये बहुत बड़ी क्षति...सच्चा मित्र खो दिया...उनकी आत्मा को शांति मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता