लाइव न्यूज़ :

पंडित मदन मोहन मालवीय कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे : अमित शाह

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंडित मदन मोहन मालवीय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्थापक मालवीय अपने आप में एक संस्थान थे और वैचारिक मतभेदों के बावजूद सभी उनकी प्रशंसा करते थे।

मालवीय की 160वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आज की पीढ़ी में बहुत से लोग यह नहीं समझ पाएंगे कि एक ही व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष और हिंदू महासभा का अध्यक्ष कैसे बना। उन्होंने कहा, ‘‘मालवीय कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे। वह एक महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ, पत्रकार और वकील भी थे।’’

शाह ने कहा कि मालवीय एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने मातृभाषा, भारतीय संस्कृति और भारतीयता को बढ़ावा देने के लिए पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि मालवीय के मन में गंगा नदी, गाय और हिंदी के लिए बहुत सम्मान था और तीनों के प्रचार और संरक्षण के लिए उन्होंने तीन अलग-अलग संस्थाओं की स्थापना की।

शाह ने कहा, ‘‘आज के पत्रकार यह नहीं सोच सकते कि एक ही व्यक्ति कांग्रेस और हिंदू महासभा दोनों का अध्यक्ष कैसे बना। वह अपने महान व्यक्तित्व के कारण सभी के लिए स्वीकार्य थे।’’ गृह मंत्री ने कहा कि मालवीय ने महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन खिलाफत आंदोलन का विरोध करते हुए कहा कि इससे देश का विभाजन होगा।

उन्होंने कहा कि मालवीय चार बार कांग्रेस अध्यक्ष रहे और उन्होंने हमेशा इसमें भारतीय संस्कृति को पेश करने की कोशिश की और उन्होंने ही पार्टी को ‘वंदे मातरम’ से परिचित कराया। शाह ने कहा कि मालवीय ने हमेशा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए काम किया और कहा कि सभी भारतीय भाषाएं बहनें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू