लाइव न्यूज़ :

पंडित ने पीएसओ को नहीं बताया था कि वह दक्षिण कश्मीर जा रहे हैं: पुलिस

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 जून पिछले हफ्ते जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों द्वार मारे गए भाजपा नेता राकेश पंडित ने अपने निजी सुरक्षा गार्ड (पीएसओ) को बताया था कि वह अभी भी जम्मू में हैं, जिस दिन उन्हें दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल शहर में आंतकवादियों ने गोली मार दी थी। पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता पिछले डेढ़ साल में पंडित के त्राल के नियमित दौरे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को मृतक नेता के निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है क्योंकि उन्हें कश्मीर में पंडित की मौजूदगी के बारे में पता भी नहीं था, त्राल की तो बात ही छोड़ दीजिए।

अधिकारी ने बताया, "उन्होंने (पंडित) फोन पर पीएसओ को बताया था कि वह अभी भी जम्मू में हैं।"

गौरतलब है कि पुलवामा के त्राल इलाके में दो जून को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने भाजपा पार्षद पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनके साथ आई एक महिला घायल हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि पंडित की हत्या के सिलसिले में अब तक 20 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन अभी तक किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता 22 वर्षीय महिला से भी पूछताछ करना चाहते हैं, जो आतंकवादियों की गोलीबारी में घायल हो गई थी, लेकिन उसे महिला के अस्पताल से बाहर आने तक इंतजार करना होगा।

अधिकारी ने कहा, "हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और मृतक से जुड़े सभी लोगों की जांच की जा रही है। यहां तक ​​कि घटना के दिन मृतक की मेजबानी करने वाले परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान