लाइव न्यूज़ :

मशहूर सितारवादक पंडित देवव्रत चौधरी का कोरोना से निधन, दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में ली आखिरी सांस

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 1, 2021 14:02 IST

सितारवादक पंडित देवव्रत चौधरी का कोरोना से शुक्रवार आधी रात को निधन हो गया। उनके बेटे प्रतीक चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसितारवादक पंडित देवव्रत चौधरी का 85 साल की उम्र में कोरोना से निधन, दिल्ली के अस्पताल में थे भर्तीदेवव्रत चौधरी के बेटे प्रतीक चौधरी ने फेसबुक पोस्ट लिखकर पिता को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली: प्रख्यात सितारवादक पंडित देवव्रत चौधरी का निधन हो गया है। वे कोरोना से संक्रमित थे और 85 वर्ष के थे । उनके बेटे प्रतीक चौधरी ने फेसबुक पोस्ट लिखकर उनके निधन की खबर दी है। 

पंडित देवव्रत चौधरी के बेटे प्रतीक चौधरी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मेरे पिता,द लीजेंड ऑफ सितार ..पंडित देबू चौधरी अब नहीं रहे। उन्हें  कोविड-19 के गंभीर लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  शनिवार आधी रात के बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और हम उन्हें नहीं बचा सके। सभी प्रयासों और प्रार्थनाओं के बावजूद हम उन्हें नहीं बचा सके । सितार जगत और भारतीय संगीत के लिए यह एक बड़ी हानि है। '

इस सप्ताह की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद देबू चौधरी का ऑक्सीजन स्तर गिरने लगा था और उन्हें दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया । शनिवार तड़के सुबह उनकी मौत हो गई।

सेनिया घराने के पंडित देवव्रत चौधरी को संगीत क्षेत्र में दिए उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । उन्हें पद्मभूषण , पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।  वह एक महान सितारवादक होने के साथ ही शिक्षाविद् और लेखक भी थे ।

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे