लाइव न्यूज़ :

तय कार्यक्रम के अनुसार होगा पंढरपुर उपचुनाव: अजित पवार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 22:00 IST

Open in App

पुणे, चार अप्रैल महाराष्ट्र सरकार द्वारा रविवार को कोविड-19 मामलों में उछाल को रोकने के लिए सप्ताहांत में लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों की घोषणा किए जाने के बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि पंढरपुर-मंगलवेढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव इसी महीने निर्धारित समय पर ही होंगे।

पिछले साल राकांपा विधायक भरत भालके की मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरुरत पड़ी। उपचुनाव 17 अप्रैल को होने वाला है।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जैसा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, राज्य सरकार ने सख्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मुझे पता है कि लोगों को कर्फ्यू पसंद नहीं है, लेकिन हमें वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे।"

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा कराए जाने वाले चुनावों को टाला जा सकता है। लेकिन पंढरपुर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग ने पहले ही कर दी थी। इसलिए यह तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया