लाइव न्यूज़ :

महामारी, लॉकडाउन से पिछले साल विधानसभाओं का कामकाज प्रभावित हुआ: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून कोरोना वायरस महामारी और उसके कारण लगे लॉकडाउन के बीच पिछले साल 19 राज्यों की विधानसभाओं की कार्यवाही औसतन 18 दिन ही संचालित हुई। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

इन राज्यों की विधानसभाओं की 2016 से 2019 के बीच बैठकें एक साल में औसत 29 दिन हुई।

संस्था ने राज्य के कानूनों पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि 2020 में कर्नाटक विधानसभा की बैठक सर्वाधिक 31 दिन हुई, वहीं राजस्थान विधानसभा की बैठक 29 दिन और हिमाचल प्रदेश की 25 दिन हुई। केरल विधानसभा की 2020 में केवल 20 बैठकें हुईं जबकि इससे पहले के चार साल में औसतन 53 दिन सदन की बैठक हुई थी।

पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार पिछले साल संसद की कार्यवाही 33 दिन संचालित हुई।

पिछले साल लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील के बाद राज्य विधानसभाओं ने अपने सत्र पुन: शुरू किये।

रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल का भाषण वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुआ। तमिलनाडु विधानसभा का मॉनसून सत्र एक ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ तो पुडुचेरी के विधायकों ने एक नीम के पेड़ के नीचे बैठकर बजट पारित किया।

इसमें कहा गया कि 2020 में राज्यों ने औसत 22 विधेयक पारित किये जिनमें विनियोग विधेयक शामिल नहीं हैं।

सर्वाधिक 61 विधेयक कर्नाटक विधानसभा ने पारित किये। वहीं सबसे कम केवल एक विधेयक दिल्ली विधानसभा में पारित हुआ।

इन 19 राज्यों के आंकड़ों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि विधानसभाओं ने पिछले साल औसत 14 अध्यादेश जारी किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos