लाइव न्यूज़ :

महामारी, बाढ़, महाराष्ट्र सरकार की उदासीनता की वजह से काली दिवाली मनेगी : भाजपा

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:05 IST

Open in App

ठाणे, 23 अक्टूबर भाजपा की ठाणे इकाई ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रभाव और राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश एवं बाढ़ के कारण किसानों और महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए आगामी दिवाली ‘‘काली’’ होगी।

ठाणे भाजपा के प्रमुख और विधान पार्षद निरंजन दावखरे और विधायक संजय केलकर तथा किसन काठोरे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार रोशनी के पर्व से पहले लोगों को राहत देने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि इसलिए मुख्यमंत्री को अपने सरकारी आवास वर्षा और मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर मातोश्री में ‘काली दिवाली’ मनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़, भूस्खलन और चक्रवात आदि के कारण हुए नुकसान के बाद राहत के तौर पर एक भी पैसा नहीं दिया गया और राज्य सरकार फसलों एवं क्षतिग्रस्त संपत्तियों का केवल पंचनामा कर रही है, लेकिन इस पर कोई कदम नहीं उठा रही है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए कि एमवीए सरकार ने कहा है कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को क्षति पहुंची, जबकि यह आंकड़ा 100 लाख हेक्टेयर से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों