लाइव न्यूज़ :

पंचायती राज संस्थाओं के परिचय कार्यक्रम का आयोजन 8 जनवरी को देहरादून में

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 6 जनवरी पंचायत सदस्यों को संसद के कामकाज, लोकतांत्रिक सिद्धांतों एवं भावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से 8 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून में पंचायती राज संस्थाओं का परिचय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तराखंड विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोक सभा सचिवालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार के सहयोग से उत्तराखंड राज्य की पंचायती राज संस्थाओं के लिए किया जा रहा है ।

इस कार्यक्रम का विषय "पंचायती राज व्यवस्था : " विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का सशक्तीकरण " है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के 26 जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 109 क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा 270 मनोनीत ग्राम प्रधानों सहित लगभग 405 पंचायत प्रतिनिधि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे । इसके अतिरिक्त, 376 जिला पंचायत सदस्य, 3201 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 7791 ग्राम प्रधान भी वेबलिंक के माध्यम से कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे ।

बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापक जागरुकता/व्यापक भागीदारी का सृजन करना; जमीनी स्तर के नेतृत्व में आत्मविश्वास/आत्मसम्मान की भावना विकसित करना, सृजित की गई परिसम्पत्तियों के स्वामित्व की भावना को बढ़ावा देना है। इसके अलावा जमीनी स्तर के राजनैतिक नेतृत्व को लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानकारी देना तथा विकास संबंधी कार्य हेतु अवसरों और नेटवर्क विकसित करना भी उद्देश्यों में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'