शामली में अवैध हथियारों की आपूर्ति के आरोप में पंचायत सदस्य गिरफ्तार
By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:23 IST2021-12-10T17:23:20+5:302021-12-10T17:23:20+5:30

शामली में अवैध हथियारों की आपूर्ति के आरोप में पंचायत सदस्य गिरफ्तार
शामली, 10 दिसंबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अवैध हथियारों की कथित आपूर्ति करने वाले आलम नगर पंचायत के एक सदस्य को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी प्रशांत कपिल के मुताबिक विपिन कुमार को बृहस्पतिवार शाम आलम कस्बे से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पांच पिस्तौल, एक बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी जिले में अवैध हथियारों की आपूर्ति करता था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।