लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में पंचायत, नगर निकाय चुनाव 22 दिसंबर को

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:46 IST

Open in App

ईटानगर, 12 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में करीब दो साल से ज्यादा समय के विलंब के बाद पंचायत और नगर निकायों का चुनाव एक साथ 22 दिसंबर को आयोजित होगा। चुनाव अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य चुनाव आयुक्त एच कोजीन ने यहां संवाददातओं को बताया कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली को द्वि-स्तरीय प्रणाली में बदले जाने और नगर परिषदों के नगर निगमों में बदले जाने के कानूनों और नियमों में संशोधन की वजह से चुनाव के आयोजन में विलंब हुआ।

उन्होंने बताया कि इस साल अप्रैल-मई में चुनाव के आयोजन के लिए सब कुछ तय था लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से फिर से इसमें विलंब हो गया।

उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी 24 नवंबर को चुनाव के संबंध में नोटिस जारी करेंगे और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख दो दिसंबर है। दस्तावेजों की जांच चार दिसंबर को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख सात दिसंबर है।

वहीं मतों की गिनती 26 दिसंबर को और पूरी प्रक्रिया 31 दिसंबर तक संपन्न हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारियों, उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों के लिए कोविड-19 के दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन