लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में छह जिलों में पहले चरण के पंचायत चुनाव बृहस्पतिवार को

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:24 IST

Open in App

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को होगा। राज्य के निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । राजस्थान के भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, और सिरोही जिलों में बृहस्पतिवार को 3599 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह 7.30 बजे से 5.30 बजे तक होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त पी एस मेहरा ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिये पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं और मतदान के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जायेगी। बृहस्पतिवार को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में 1721 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन क्षेत्रों के 26.55 लाख मतदाता 3599 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित 6 जिलों में कुल 77 लाख 94 हजार 3 सौ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 41 लाख 23 हजार 30 पुरुष, 36 लाख 71 हजार 246 महिलाएं व 24 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ सदस्यों के निर्विरोध चुनाव के बाद 199 जिला परिषद सदस्य, 1538 पंचायत समिति सदस्य, 6 जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख व 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए अब चुनाव होना है। उल्लेखनीय है कि राज्य के भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर व सिरोही जिले में प्रथम चरण के लिए 26 अगस्त (बृहस्पतिवार), दूसरे चरण के लिए 29 अगस्त (रविवार) और तीसरे चरण के लिए एक सितंबर (बुधवार) को मतदान करवाया जाएगा। मतगणना 4 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर होगी। एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिये गये हैं। प्रमुख, प्रधान का चुनाव 6 सितंबर (सोमवार) को जबकि उप प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव 7 सितंबर (मंगलवार) को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: बीजेपी 30 पंचायत समितियों पर आगे, एनसीपी का 20 पर दबदबा, कांग्रेस का खुला खाता

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: भारी मतदान के बाद महायुति की नज़रें दबदबे पर, वोटों की गिनती जारी

भारतबारामती विमान दुर्घटनाः मुंबई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और 8 बजकर 45 मिनट पर रडार पहुंच से गायब, रनवे से उतरा और आग ही आग?

भारतमहाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः 246 नगरपालिका परिषद और 42 नगर पंचायत पर 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना, 1.07 करोड़ मतदाता और 13,355 मतदान केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है