लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव के नतीजे हमारी आशा के अनुकूल नहीं : गहलोत

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:07 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को स्‍वीकार किया कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्‍यों के चुनाव के नतीजे अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे।

उन्‍होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने पर ध्‍यान केंद्रित होने के कारण हम अपनी योजनाओं और सरकार के कार्यों का अच्छी तरह से प्रचार नहीं कर सके जबकि विपक्ष ने भ्रामक प्रचार कर मतदाताओं को भ्रमित किया।

गहलोत ने चुनाव परिणामों पर टिप्‍प्‍णी करते हुए कहा, ''जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजे हमारी आशा के अनुकूल नहीं रहे हैं।''

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ''पिछले नौ महीने से हमारी सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये मेहनत कर रही है। हमारी प्राथमिकता लोगों का जीवन और आजीविका बचाना रहा है। हमारा पूरा ध्यान कोरोना महामारी पर रहा जिसके चलते हम अपनी योजनाओं और सरकार के कार्यों का अच्छी तरह से प्रचार नहीं कर सके। वहीं विपक्ष के नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे कर भ्रामक प्रचार कर मतदाताओं को भ्रमित किया।''

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य के 21 जिलों में जिला परिषद के 636 सदस्यों में से कांग्रेस को 252, भाजपा को 353, आरएलपी को 10, माकपा को दो सीटें मिलीं जबकि 18 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

वहीं, 4371 पंचायत समिति सदस्यों में से कांग्रेस को 1852, भाजपा को 1989, बसपा को पांच, आरएलपी को 60, सीपीआईएम को 26 सीटों पर जीत मिली जबिक 439 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र