लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पंचायत चुनाव नतीजों की घोषणा एक ही तारीख पर होगी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:01 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 सितंबर ओडिशा सरकार ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के लिए सुचारू रूप से चुनाव कराने के वास्ते नियमों में संशोधन किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संशोधित नियमों के अनुसार, मतगणना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई तारीख पर होगी। इससे पहले मतगणना चुनाव के दिन ही होती थी।

पंचायत राज एवं पेयजल विभाग द्वारा इस संबंध में जारी एक गजट अधिसूचना में कहा गया है कि ओडिशा ग्राम पंचायत चुनाव (संशोधित) नियम 2021, ओडिशा पंचायत समिति चुनाव (संशोधन) नियम 2021 और ओडिशा जिला परिषद चुनाव (संशोधित) नियम, 2021 तय कर दिए गए हैं।

नियमों में बदलाव के कारण मतगणना अलग-अलग तारीखों पर होगी। राज्यभर में सभी स्थानों पर चुनाव पूरे होने पर एक दिन में सभी नतीजों की घोषणा की जा सकती है।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘चुनाव खत्म होने के बाद पीठासीन अधिकारी उम्मीदवारों या उनके चुनावी एजेंटों की मौजूदगी में बैलट बॉक्स और वोटिंग मशीन को सील करेंगे, सभी पत्रों का अलग बंडल बनाएंगे और उसी दिन निर्वाचन अधिकारी को उसे सौंपेंगे, जिसके बाद चुनाव अधिकारी उम्मीदवारों या उनके एजेंट की मौजूदगी में मतगणना शुरू करेंगे, जो मतगणना केंद्र पर मौजूद रह सकते हैं।’’

सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव 2022 की शुरुआत में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह