लाइव न्यूज़ :

पनामा पेपर लीक मामला: प्रवर्तन निदेशालय ने ऐश्वर्या राय को सम्मन भेजा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 12:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2016 के 'पनामा पेपर' लीक मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को सम्मन भेजा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अभिनेता अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या (48) को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

पनामा पेपर्स लीक का यह वैश्विक मामला सामने आने पर निदेशालय 2016 से इस संबंध में जांच कर रहा है। उसने बच्चन परिवार को नोटिस जारी कर उसे आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) की उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत 2004 से अपने विदेशी प्रेषण की जानकारी देने को कहा था।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चन परिवार से जुड़ी कथित अनियमितताओं के कई अन्य मामले संघीय जांच एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।

‘इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स’ (आइसीआइजे) ने पनामा की विधि कंपनी मोसैक फोन्सेका से प्राप्त दस्तावेजों की जांच के बाद विश्व के कई ऐसे नेताओं और जानी मानी हस्तियों के नाम उजागर किए थे, जिन्होंने विदेशों में धन जमा कराया है। ऐसा बताया जाता है कि इनमें से कुछ के विदेशों मे वैध खाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह