लाइव न्यूज़ :

पनामा पेपर मामलाः शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने सोनिया-राहुल पर दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 30, 2018 16:24 IST

राहुल गांधी ने दावा किया था कि एक मुख्यमंत्री ‘मामाजी’ के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया था लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Open in App

पनामा पेपर को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्त‌िकेय सिंह चौहान ने मंगलवार (30 अक्टूबर) को एक मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि ‘‘कुछ धनी लोगों के काले धन को सफेद करने के लिए’’ 2016 में नोटबंदी की गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वह ‘‘जादूगर’’ थे जिन्होंने यह काम किया।

इसी मामले पर मंगलवार को एमपी सीएम चौहान ने कहा, अगर कोई छोटा नेता इस तरह का आरोप लगाता तो बात और थी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष का इस तरह का आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मामले में माफी मांगनी चाहिए। भोपाल की अदालत में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। कार्तिकेय के आवेदन पर 3 नवंबर को गवाही के का वक्त तय किया है।

लेकिन इसके बाद उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने एक मामला दर्ज कराया है। यह मामला मानहानि का है। मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में राज्य में ‘‘घोर भ्रष्टाचार’’ हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक मुख्यमंत्री ‘मामाजी’ के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया था लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हालांकि राहुल ने मुख्यमंत्री का नाम उजागर नहीं किया लेकिन संभवत: वह चौहान का जिक्र कर रहे थे क्योंकि वह ‘मामाजी’ के नाम से लोकप्रिय हैं। राहुल ने कहा, ‘‘उधर चौकीदार, इधर मामाजी। मामाजी के जो बेटे हैं, पनामा पेपर्स में उनका नाम निकलता है।’’ 

 

राहुल ने कहा, ‘‘नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम निकलता है...पाकिस्तान जैसे देश में उनको जेल में डाल देते हैं। मगर यहां के मुख्यमंत्री का बेटा, उसका नाम पनामा पेपर्स में निकलता है तो कोई कार्रवाई नहीं होती।’’

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताया। विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘राहुल संभवत: उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने और ‘प्रसाद’ ग्रहण करने के बाद उससे प्रभावित हो गए हैं और आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।’’ 

राज्य भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आरोपों पर हंसते हुए कहा, ‘‘मैंने सोशल मीडिया में सुना है कि भाषण देते समय उनका दिमाग काम नहीं करता है। झाबुआ में भाषण साबित करता है कि मानसिक रूप से वह अपरिपक्व हैं और आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।’’ 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावशिवराज सिंह चौहानराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित