लाइव न्यूज़ :

पैन मैकमिलन प्रकाशित करेगा नाथूराम गोडसे की जीवनी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की जीवनी पर आधारित एक नयी पुस्तक आने वाली है जो उस व्यक्ति तथा उसे परिभाषित करने वाली सबसे बड़ी घटना को आधुनिक भारतीय इतिहास और वर्तमान समाज एवं राजनीति के वृहद परिप्रेक्ष्य में सामने रखती है।

मुंबई के निवासी और पत्रकार धवल कुलकर्णी की पुस्तक “नाथूराम गोडसे:द ट्रू स्टोरी ऑफ गांधीज असैसिन”, पैन मैकमिलन इंडिया द्वारा 2022 में प्रकाशित की जाएगी। प्रकाशक ने कहा कि यह पुस्तक, गोडसे के जीवनकाल के अनदेखे पहलुओं को सामने लाएगी और उन कठिन परिस्थितियों को उजागर करेगी जिनमें एक ऐसी हत्या की गई जिससे भारतीय इतिहास की धारा सदा के लिए बदल गई।

‘लैबीरिंथ’ साहित्यिक एजेंसी के संस्थापक अनीश चांडी से पैन मैकमिलन इंडिया की संपादकीय प्रमुख तीस्ता गुहा सरकार ने यह पुस्तक एक नीलामी में ली थी। कुलकर्णी ने कहा, “इस पुस्तक में, गांधी की हत्या से पहले और बाद की घटनाओं की गहरी छानबीन के बाद लिखी गई है।”

उन्होंने कहा, “इसमें स्रोत सामग्री और मराठी में लिखे गए दस्तावेजों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है जो तत्कालीन बॉम्बे प्रेसिडेंसी के क्षेत्र में रची गई हत्या की साजिश को उजागर करते हैं।” तीस्ता ने इस पुस्तक को “अभूतपूर्व” बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट