लाइव न्यूज़ :

पामेला को मादक पदार्थ की लत है: कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता के पिता के हवाले से कहा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 23:53 IST

Open in App

कोलकाता, 20 फरवरी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भाजपा की युवा शाखा की नेता पामेला गोस्वामी के पिता ने कोलकाता पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी को मादक पदार्थ की लत अपने एक मित्र के कारण लगी है और वह चाहते हैं कि उस पर ‘‘निगरानी’’ रखी जाए।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शहर पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गोस्वामी के साथ गिरफ्तार किए गए उनके मित्र प्रवीर कुमार डे कुछ वक्त से उनके साथ रह रहे थे।

अदालत में पेशी के समय गोस्वामी ने पुलिस की पकड़ से छूटने की कोशिश की और चिल्ला कर कहा कि राकेश सिंह ने उनकी गिरफ्तारी की साजिश की है। राकेश सिंह भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं।

फैशन मॉडल रह चुकीं पामेला को 25 फरवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

पामेला के थैले और कार में लाखों रुपये मूल्य का 90 ग्राम कोकीन कथित तौर पर पाये जाने के बाद उन्हें, उनके मित्र डे और उनके (पामेला के) निजी सुरक्षा गार्ड को शुक्रवार को कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

पामेला ने शहर की अदालत से लॉक-अप में ले जाए जाने के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सीआईडी जांच चाहती हूं। भाजपा के राकेश सिंह, जो कैलाश विजयवर्गीय के सहयोगी हैं, को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह (मेरे खिलाफ) एक साजिश है। मेरे पास सारे सबूत हैं।’’

वहीं, सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कोलकाता पुलिस ने गोस्वामी को उनके खिलाफ ‘‘ सिखा पढ़ा’’ दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक साल से अधिक समय से पामेला के संपर्क में नहीं थे और किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यदि मैं संलिप्त हूं तो वे मुझे या कैलाश विजयवर्गीय या अमित शाह को बुला सकते हैं। मुझे लगता है कि पुलिस ने उसे सिखाया-पढ़ाया है। मैं डेढ़ से अधिक वर्ष से पामेला के संपर्क में नहीं हूं। ’’

उन्होंने कहा,‘‘ यह संभव है कि कोलकाता पुलिस तृणमूल कांग्रेस के निर्देशों का पालन कर रही हो। वे मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मेरे खिलाफ बेबुनियादी आरोप हैं और मैं किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं।’’

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पूरा प्रकरण भाजपा के असली चेहरे को दर्शाता है।

पार्टी महासचिव एवं राज्य में मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘इससे पहले, उनकी (भाजपा की) एक नेता बच्चों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुई थीं। अब एक अन्य नेता ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई हैं। इससे सिर्फ यही साबित होता है कि भाजपा और उसके नेताओं का असली चेहरा क्या है।’’

इसबीच विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें न्याय तंत्र पर भरोसा है और कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ मुझे इस घटना के बारे में नहीं मालूम और इस लिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। मुझे हमारे कनूनी तंत्र पर पूरा भरोसा है अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा।’’

कोलकाता पुलिस ने कहा है कि गोस्वामी के पिता की ओर से पिछले वर्ष अप्रैल में शिकायत मिलने के बाद से वे गोस्वामी और उनके मित्र प्रवीर पर नजर रख रहे थे।

कौशिक गोस्वामी ने शहर पुलिस को लिखे पत्र में कहा कि प्रबीर ने ही पामेला को मादक पदार्थों का आदी बनाया है। उनका आरोप है कि प्रबीर ने अपना वो वादा भी नहीं निभाया कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे कर पामेला से विवाह करेगा। पत्र में प्रवीर की गतिविधियों पर भी नजर रखने की अपील की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट