लाइव न्यूज़ :

पालघर जिला परिषद उपचुनाव: शिवसेना ने पांच, राकांपा और भाजपा ने चार-चार सीटें जीतीं

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:28 IST

Open in App

पालघर, छह अक्टूबर महाराष्ट्र में पालघर जिला परिषद (जेपी) की 15 रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवसेना ने बुधवार को पांच सीटें जीतीं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार-चार सीटें मिलीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पालघर के जिलाधिकारी एवं चुनाव अधिकारी माणिक गुरसाल ने बताया कि मंगलवार को हुए उपचुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती और एक निर्दलीय भी निर्वाचित हुआ।

उन्होंने कहा कि पालघर जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पंचायत समितियों की 14 रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में शिवसेना को पांच सीटें मिलीं, जबकि भाजपा और बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) को तीन-तीन सीटें मिलीं।

गुरसाल ने कहा कि राकांपा को दो सीटें मिलीं और एक सीट महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मिली।

पंचायत समिति उपचुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट जीतने में नाकाम रही।

जिला पंचायत (15) और पंचायत समितियों (14) की रिक्त सीटों को भरने के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था और बुधवार को मतगणना हुई।

ये सीटें पहले ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं, जो उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद खाली हो गईं थी।

उच्चतम न्यायालय ने इस साल मार्च में महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।

छह जिला पंचायतें - धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर, पालघर - और उनके अधीन आने वाली 38 पंचायत समितियां उच्चतम न्यायालय के फैसले से प्रभावित हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो