लाइव न्यूज़ :

पालघर मॉब लिंचिंग मामले में उमा भारती ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा- पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो मामला, जिन्होंने साधुओं को भीड़ के हवाले हो जाने दिया

By भाषा | Updated: April 21, 2020 17:38 IST

महाराष्ट्र के पालघर में 16 अप्रैल को मुंबई के दो संतों समेत तीन लोगों की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और मामले में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपालघर में साधुओं की हत्या मामले में बीजेपी नेता उमा भारती ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है।उन्होंने मांग किया कि उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज करें, जिन्होंने बचाने की बजाय साधुओं कोभीड़ के हवाले हो जाने दिया।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग की है कि राज्य के पालघर में साधुओं की भीड़ द्वारा की गई हत्या के मामले में उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज करें, जिन्होंने उन्हें बचाने की बजाय उन्हें भीड़ के हवाले हो जाने दिया।

उमा ने ठाकरे को आज लिखे पत्र में कहा है, ''पालघर में भीड़ द्वारा साधुओं की हत्या हुई है, यह कानून की दृष्टि में जघन्य अपराध एवं धर्म की दृष्टि से महापाप है। आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। आपने स्वयं यह कृत्य नहीं किया है, लेकिन आपके द्वारा शासित राज्य में यह जघन्य कृत्य हुआ है। इसलिए इसमें सभी दोषियों को दंडित करना होगा।''

उन्होंने कहा, ''जिन पुलिसकर्मियों के हाथ पकड़कर वह असहाय साधु जीवन रक्षा की गुहार लगा रहे थे, उन पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने के बजाय उन्हें भीड़ के हवाले हो जाने दिया एवं वह स्वयं को छुड़ाकर अलग हो गए। वे पुलिसकर्मी भी हत्या के आरोपी हैं। उन पर भी भादंवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। यदि वह चाहते तो हवा में फायर करके उन साधुओं को बचा सकते थे।''

उमा ने आगे लिखा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि आपको उन पुलिसकर्मियों सहित समस्त हत्यारों को कठोर दंड देना ही होगा, अन्यथा आप स्वयं भी इस पाप के भागीदार होंगे। उन्होंने कहा, ''मैं आज प्रायश्चित के लिए भोपाल में अपने आवास पर ही उपवास कर रही हूं तथा मैंने साधु समाज से भी अपने—अपने स्थान पर रहते हुए एक दिन का उपवास करने की अपील की है।''

उमा ने कहा कि आपसे भी अपेक्षा करती हूं कि अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी । उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगा लॉकडाउन जब भी खत्म होगा मैं उस स्थान पर अवश्य जाऊंगी तथा थोड़ी देर वहां रहकर निर्दयता से मारे गये उन साधुओं के लिए प्रार्थना भी करूंगी तथा उनसे अपने देश एवं समाज के लिए क्षमा मांगूगी।

उमा ने कहा, ''मैं आप (उद्धव ठाकरे) जैसे संवेदनशील व्यक्ति से राज्य में हुए इस महापातक कार्य के लिए कठोर कार्रवाई का आग्रह करती हूं। आप पर विश्वास करती हूं कि आप ऐसा करेंगे।'' गौरतलब है कि 16 अप्रैल को मुंबई के दो संतों समेत तीन लोग कार से गुजरात के सूरत जा रहे थे, तभी रास्ते में पालघर में ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :पालघरउमा भारतीउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है