लाइव न्यूज़ :

पलानीस्वामी ने आस्था को लेकर स्टालिन पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: March 29, 2021 20:09 IST

Open in App

चेन्नई, 29 मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने आस्था के विषय पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एवं द्रमुक नेता एम के. स्टालिन की पूर्व की विवादित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि अन्नाद्रमुक के सदस्य सच्ची आस्था रखते हैं।

उन्होंने स्टालिन द्वारा कथित तौर पर ललाट से कुमकुम मिटाने की घटना का भी उल्लेख किया।

अन्नाद्रमुक के संयुक्त संयोजक पलानीस्वामी ने 1989 में सदन में तत्कालीन विपक्षी नेता जयललिता पर सदन में हुए कथित हमले को भी याद किया। उस दौरान द्रमुक सत्ता में थी।

चेन्नई में एक चुनावी रैली में द्रमुक पर प्रहार करे हुए पलानीस्वामी ने कहा, '' अगर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया था, तो आम आदमी के साथ क्या होगा।''

टी नगर में अन्नाद्रमुक उम्मीदवार बी सत्यनारायण के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पलानीस्वामी ने कहा, '' मैं ईश्वर की कृपा से जी रहा हूं। भगवान के प्रति मेरी आस्था है। हम जब मंदिर जाते हैं, तो आपकी तरह भभूत को ललाट से नहीं मिटाते।''

उन्होंने एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि स्टालिन जब तीवर के स्मारक पर गए थे, तब उन्होंने वहां ललाट पर लगाए गये भभूत को मिटा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस