लाइव न्यूज़ :

पलानीस्वामी ने चुनाव अभियान शुरू किया, कहा कि मुख्यमंत्री का पद ‘भगवान की देन’

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:51 IST

Open in App

सलेम (तमिलनाडु), 19 दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शनिवार को राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू किया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह ‘भगवान के दिये’ शीर्ष पद पर बैठेंगे।

सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले पलानीस्वामी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद का उपयोग जनता की सेवा के लिए किया है।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘मैंने कभी मुख्यमंत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था। यह भगवान का दिया हुआ है। मैंने इसका इस्तेमाल जनता की सेवा के लिए किया।’’

उन्होंने कहा कि उनकी ग्रामीण पृष्ठभूमि और एक सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने से उन्हें लोगों की मुश्किलों को समझने और उनका समाधान निकालने में मदद मिली।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘कुछ लोगों के मन में सवाल था कि जयललिता के निधन के बाद मेरा शासन जारी रहेगा या नहीं। अब मेरी सरकार ने सफलतापूर्वक चार साल पूरे कर लिये हैं और चुनावी वर्ष की ओर बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल