लाइव न्यूज़ :

पलानीस्वामी ने 'अम्मा मिनी क्लिनिक' योजना शुरू की

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:32 IST

Open in App

चेन्नई, 14 दिसंबर तमिलानाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने 'अम्मा मिनी क्लिनिक' योजना की शुरुआत की। इसका मकसद जन स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को तीन मिनी क्लिनिकों का उद्धाटन किया।

समूचे तमिलनाडु में दो हजार क्लिनिक खोले जाएंगे जिनमें लोग बुखार जैसी बीमारियों के लिए डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।

ये क्लिनिक उन इलाकों में खोले जाएंगे जहां बड़ी संख्या में गरीब आबादी निवास करती है और वहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं। इन क्लिनिकों में दवाई स्टोर होगा और मामूली ऑपरेशन करने के लिए उपकरण होंगे।

चेन्नई के तीन अलग-अलग इलाकों में क्लिनिकों का उद्धाटन करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि प्रत्येक क्लिनिक में एक डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में ये क्लिनिक खोले गए हैं वहां पर बड़ी संख्या में गरीब निवास करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन क्लिनिकों का मकसद यह है कि साधारण व्यक्ति को बीमारी के इलाज के लिए निजी डॉक्टर या अस्पताल न जाना पड़े जिससे उस पर आर्थिक बोझ पड़ता है।

एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो से तीन हफ्तों में सभी दो हजार क्लिनिक शुरू हो जाएंगे और मुख्यमंत्री कुछ दिनों में सेलम में इन क्लिनिकों का उद्धाटन कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह