लाइव न्यूज़ :

पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु में एम्फोटेरिसिन की आपूर्ति बढाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:00 IST

Open in App

चेन्नई, 31 मई तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता के पलानीस्वामी ने सोमवार को केंद्र से अनुरोध किया कि कवक रोधी औषधि एम्फोटेरिसिन की आपूर्ति तमिलनाडु में कम है और राज्य के लिये इसका आवंटन बढाया जाए।

तमिलनाडु में ब्लैक फंगस के मामलों का हवाला देते हुये पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा कि म्यूकरमाइकोसिस पूरे प्रदेश में तेजी से फैल रहा है।

पत्र में कहा गया है कि ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन की आपूर्ति कम है और उन्होंने प्रधानमंत्री से इसका आवंटन बढ़ाने का अनुरोध किया है ताकि इस जीवन रक्षक दवा तक लोगों की पहुंच हो सके ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु की कोविड-19 संबंधी आवश्यकताओं को तुरंत देखने और टीकों, ऑक्सीजन तथा वायरस रोधी दवा रेमडेसिविर के आवंटन में वृद्धि के लिए मोदी का आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos